कवर्धाछत्तीसगढ़

बाबा गुरु घासीदास जी के 267 वां जयंती पंडरिया में हर्षोल्लास से मनाई गई।

पंडरिया -: महान गुरु घासीदास जी के 267 वां जयंती पंडरिया में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई पंडरिया में बाबा गुरु घासीदास जी के जंयती के अवसर पर देर रात तक धूमल के साथ शोभायात्रा निकाली गई नगर भ्रमण धुमाल डीजे पर घोघरा पारा रेहुटा खुर्द मोतीनपुर बैरागपारा नवापारा समरुपारा से शोभायात्रा निकली और समरुपारा में शामिल होकर बड़े पुल महामाया बाजारपारा होते हुए गांधी चौक में भारी आतिसबाजी की गई।

और बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुवाई नित्य करते हुए पारंपरिक वेश भूषा में जंयती का खुशियां मनाई वही शहर के चौक चौराहों में सभी समाज के लोग पंडाल लगा कर स्वागत सत्कार किया और बाबा जी के जंयती पर लंगर भी लगाई गई जहा आम लोगों को स्वल्पाहार प्रसादी का वितरण किया गया समाचार लिखे जाने तक धुमाल डीजे आतिसबाजी जारी रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button