कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरिया

मिशन चंद्रयान की सफलता बच्चों के लिए प्रेरणा* 

 

पंडरिया -बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में आज जब बच्चे विद्यालय पहुंचे तब सभी जोश और उत्साह से लबरेज थे क्योंकि उन्हें मिशन चंद्रयान का वीडियो यूट्यूब के माध्यम से दिखाया जाना था। बच्चों ने जैसे ही चांद पर चंद्रयान की लैंडिंग होते देखा सभी ने जोरदार तालियां बजाकर भारत माता की जयकारा लगाया जिससे कक्षा में उत्साह का माहौल निर्मित हो गया। शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने बच्चों को बताया कि हम अपने देश के बारे में जाने, उन्हें पता हो की वैज्ञानिक क्या काम कर रहे हैं, उन्होंने चंद्रायन के लिए क्या-क्या काम किए हैं ताकि बच्चे इसके बारे में अच्छे से जान सके जिससे वे सुनहरे भविष्य की सपने देख सकें।

चंद्रायन 3 का सफलता पूर्वक लैंडिंग होने पर देश के वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए छात्रों ने सामुहिक रुप से क्रिएटीविटी तरीके से “इसरो” का लोगो निर्माण कर शुभकामना संदेश प्रेषित किया। साथ ही शिक्षक ने बच्चों को बताया कि चाँद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन है जो चंद्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझने और उसके विज्ञान को अभ्यास में लाने के लिए चंद्रमा की सतह पर उपलब्ध रासायनिक और प्राकृतिक तत्वों, मिट्टी, पानी आदि पर वैज्ञानिक प्रयोग कर अनुसंधान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
× How can I help you?