कवर्धाछत्तीसगढ़

ग्राम पोंड़ी के 31 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

सांसद संतोष पांडेय के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

कवर्धा- जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बोड़ला ब्लाक अंतर्गत ग्राम पोंड़ी के 31 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सांसद संतोष पांडेय के समक्ष उक्त कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

 

 

भाजपा की रीति-नीति व क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय की सक्रियता व कार्यों से प्रभावित होकर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह व मंडल अध्यक्ष बरसाती वर्मा की सहमति व सांसद प्रतिनिधि जयराम साहू के नेतृत्व में ग्राम पोंड़ी के सतनामी समाज से आने वाले 31 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इसमें समाज के अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ व युवा शामिल हैं। सांसद कार्यालय कवर्धा में सांसद संतोष पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यों से लोग आक्रोशित व नाराज हैं। राज्य में विकास ठप्प है। अपराध बढ़ते ही जा रहा है। कांग्रेस द्वारा द्वेष भाव की राजनीति की जा रही है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे हैं।

सांसद प्रतिनिधि जयराम साहू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अवसरवादी पार्टी है। यही वजह है कि कई कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। भाजपा में शामिल हुए ग्राम पोंड़ी के सतनामी समाज के अध्यक्ष अमरदास बघेल व लोकेश जांगड़े ने बताया कि पूर्व में भाजपा शासन काल में बहुत विकास हुआ। वर्तमान कांग्रेस सरकार में अपेक्षानुरूप विकास नही हो पा रहा है। कांग्रेस की कार्यप्रणाली से रुष्ठ होकर भाजपा की रीति-नीति व क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय की सक्रियता व कार्यों से प्रभावित होकर हम सभी अपनी स्वेच्छा से भाजपा में शामिल हुए हैं। आगे हम सभी भाजपा के सिपाही के रूप में सक्रियता से कार्य करेंगे। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि जयराम साहू, नरेश साहू, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक देवा चौबे, दिलीप श्रीवास्तव, बनवाली जोगवंशी, इतवारी साहू, मोहित गोस्वामी, धनाराम टंडन, पवन कोसले, कलीराम भारती आदि मौजूद थे।

 – इन्होंने किया भाजपा प्रवेश

ग्राम पोंड़ी के लोकेश जांगड़े, रवि जांगड़े, अमरदास बघेल, खेलावन बंजारे, मालिक अनंत, राजेश नवरंग, राजेश अचंल, देवप्रकाश भास्कर, राजकुमार नवरंग, जलेश्वर मिरी, लखन बंजारे, शिवप्रसाद बंजारे, शिवदयाल बंजारे, झाडू राम अनंत, छोटू अनंत, राजेश अनंत, कृष्ण मिरी, ऋषि मोहले, लाल जी जांगड़े, अमृत मिरी, दिलीप बंजारे, दुकालू, नवरंग, कन्हैया बंजारे, दिलीप बंशे, सुरेश बंजारे, धर्मेंद्र नवरंग, चैतराम, बंजारे, कोमल बंजारे, सुशील बंजारे, लल्लू बंजारे ने भाजपा प्रवेश किया।

Related Articles

Back to top button