कवर्धाछत्तीसगढ़

गैस सिलेण्डर की बढ़ती कीमत को लेकर शहर महिला कांग्रेस कवर्धा ने की केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कवर्धा:-राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटटा डी सूजा जी के आदेशानुसार, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम जी, एवम मंत्री व विधायक मो अकबर भैया जी के निर्देशानुसार शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानू मनोज दुबे जी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव शेख अनवरी की उपस्थिति में,अपनी शहर महिला कांग्रेस की टीम के साथ आज बढ़ती गैस की कीमत के विरोध में, प्रदर्शन कर,केंद्र सरकार मोदी की पुतला दहन कर रानू दुबे ने कहा कि जब हमारी कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी तब गैस की कीमत मात्र 350-400 रू थी अगर उसमे भी 1 रू बढ़ती थी तो भाजपा के लोग रोड में बैठ जाते थे,आज जब गैस की कीमत लगभग तीन गुना बड़ गई है और लगातार बढ़ रही है तो भाजपा के लोग चुप्पी साधे बैठे है,गैस कीमत की लगातार बढ़ोतरी बढ़ने से हम महिलाओ को रसोई चलाने में बहुत दिक्कत हो रही है,रानू दुबे ने कहा कि मैं भाजपा के अंध भक्त एवम मोदी जी से पूछना चाहती हू कि क्या यही अच्छे दिन है,हम महिलाओ की बद्दुआ मोदी जी की कुर्सी हिला कर रख देगी,ये आंदोलन लागतार जारी रहेगी…

 

आज के इस विरोध प्रदर्शन में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोज दुबे, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शेख अनवरी जी, नारायणी टोंडर,प्रदेश महासचिव सेवा दल रामेश्वरी चौहान, शहर उपाध्यक्ष रचना कोसले,नौशाद खान,रोशनी मेरावी,महासचिव फूलवती डहरिया, मीडिया प्रभारी मुस्कान देशलहरे, कांति लहरे,अर्चना तिवारी, चंद्रिका रजक,सचिव काजल विश्वकर्मा,गोमती साहू, कौशिलया गंधर्व,राधा निषाद, उमा यादव,निरसिया निर्मलकर,

कांग्रेस कार्यकर्ता पदुम सेन ,बाबा खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे..

Related Articles

Back to top button