कवर्धाछत्तीसगढ़

पालिका आम निर्वाचन और पंचायत निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित

पालिका आम निर्वाचन और पंचायत निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित

कवर्धा, 14 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 और पंचायत निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निर्भय साहू ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां 16 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। दावा, आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि व समय 23 अक्टूबर दोपहर 03 बजे तक, दावा, आपत्ति के निपटारे की अंतिम तारिख 29 अक्टूबर 2024 निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर 2024 को किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साहू ने बताया कि पंचायत निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां 24 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। दावा, आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि व समय 29 अक्टूबर दोपहर 03 बजे तक, दावा, आपत्ति के निपटारे की अंतिम तारिख 04 नवंबर 2024 को निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 29 नवंबर 2024 को किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button