कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा में महाराणा प्रताप की जयंती 16 जून को, निकाली जाएगी भव्य शौर्य शोभा यात्रा।

महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा

महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा।

 

कवर्धा। भारत के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतिक, सनातन धर्म रक्षक, युग पुरुष महाराणा प्रताप के 484 वी जयन्ती 16 जून को मनाई जाएगी। महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, केंद्रीय अध्यक्ष राजपुत क्षत्रिय समाज 3738 श्री दारा सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजपुत क्षत्रिय समाज 3738 श्री अनिल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक सहित पांचो परिक्षेत्र के अध्यक्षगण शामिल होंगे। कार्यक्रम की पूरी तैयारी कवर्धा नगर अध्यक्ष, राजपूत क्षत्रिय समाज श्री चंद्रिका सिंह ठाकुर और सिंह नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व एवं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 

राजपुत क्षत्रिय समाज 3738 कवर्धा के मीडिया प्रभारी जीवेंद्र सिंह ठाकुर, अमन ने बताया की 16 जून को सुबह महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होने बताया कि दोपहर 2.30 बजे से विशाल क्षत्रिय समागम सभा एवं शाम 04 बजे भव्य शौर्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा।

शोभायात्रा मे समाज के नव युवको द्वारा शौर्य का प्रदर्शन भी किया जायेगा। इसमें विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत के शौर्य महाराणा प्रताप की जयन्ती की तैयारी जोरों शोरो से चल रहा है। समाज के सभी लोग काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि हिंदी कलेंडर के अनुसार 09 मई और अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार 09 जून को विधिवत पूजा अर्चना कर मनाया गया।

Related Articles

Back to top button