कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरिया

सरपंच और तकनीकी सहायक के गठजोड़ ने सभी नियम को ताक पर रख कर मनमानी करते हुए भृष्ट्राचार के सभी सिमा लांगते हुए कर रहे हैं भवन का निर्माण

सरपंच और तकनीकी सहायक के गठजोड़ ने सभी नियम को ताक पर रख कर मनमानी करते हुए भृष्ट्राचार के सभी सिमा लांगते हुए कर रहे हैं भवन का निर्माण

कवर्धा -: जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत तालपुर में सरपंच के मनमानी तो पंचायत राज के सभी नियम को अपने जेब में रख कर शासकीय रुपया का बंदरबांट करने पर तुले हुए हैं और सभी नियम कानून को ताक पर रखते हुए नया भवन को बिना विधी विधान के तोड़ भी दिया और कम लागत से काम बन जाए।

ईस नियत से नया भवन को तोड़ें दिवाल में सटा कर एक दिवाल मात्र खड़ा कर भवन सिद्ध करते हुए बड़ी राशि बचत कर शासन के नजर में धुल डालने का काम बड़ा ही बेखौफ होकर तालपुर सरपंच करा रहे हैं। आप को बता दें 20/3/2022 को पुर्ण हुए पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण योजना से 5 लाख रुपए लागत से निर्मित समुदायिक भवन के एक दिवाल को बीना शासन के अनुमति से तोड़ दिया और उसी  भवन के सामने एक दिवाल खड़ा कर नया भवन का निर्माण बताते हुए वर्तमान में प्राप्त राशि का बंदरबांट करने में लगा है।

निर्माण स्थल में कोई सुचना पटल भी नहीं लगा है और ना क्षेत्र के तकनीकी सहायक योगेश चन्द्राकर  पर योजना और राशि की जानकारी देना चाहता है और ना निर्माण कर्ता सरपंच कुछ जानकारी देना चाहता है।।

जबकि क्षेत्र के तकनीकी सहायक योगेश चन्द्राकर से जानकारी चाही गई ऊक्त स्थल में निर्माण भवन नया है और किसी भी भवन को डिस्मेंटल करने के लिए विधी विधान से अनुमति लेनी चाहिए तभी भवन तोड़ा जाता है पर क्या तालपुर सरपंच नया भवन को तोड़ा तो अनुमति लिया है और क्या भवन निर्माण करने लें आऊट (अनुमति) तकनीकी सहायक कैसे उसी स्थान पर प्रदान किया है!तो चौंकाने वाले जवाब चन्द्राकर देते हुए बताया सरपंच ग्राम पंचायत के लोगों से सहमति जताते हुए भवन निर्माण कर रहा है पर ग्राम पंचायत के लोग इस बात से अनजान हैं और निर्माण भवन में सवाल गांव के बहुत लोगों द्वारा उठाया जा रहा है ।

इस तरह तकनीकी सहायक एवं सरपंच के गठजोड़ ने पंचायत राज के सभी नियम को अपने पैरों तले रौंद कर अपनी मनमानी करते हुए भ्रष्टाचार का सभी सिमा लांघते दिखाई दें रहें हैं इसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button