
आंनद सिंह ठाकुर द्वारा आत्मानंद स्कूल मैदान में 7 वर्ष से दशहरा आयोजन करने का दावा! पर इस वर्ष उक्त स्थल में महामाया समिति ने ठोका दावा।।
पंडरिया -: नगर पालिका पंडरिया में इस वर्ष दशहरा दो संगठनों के बीच फंसते नजर आ रहा है एक संगठन नगर विकास समिति दशहरा पंडरिया नगर में 7वर्ष से संचालित करने का दावा करते हुए इस वर्ष भी दशहरा आयोजन करने का दावा कर रहा है तो दुसरे तरफ महामाया दुर्गा उत्सव समिति सामने आया है और प्रशासन ने भी उन्हें इस वर्ष दशहरा महोत्सव आयोजन करने अनुमति दिया है सुत्र बता रहे हैं।
इस दोनों समिति में पंडरिया नगर के ही गणमान्य नागरिक हैं अंतर बस इतना है दोनों समिति के अगुवा नेता हैं एक कांग्रेस का नेता आनंद सिंह है तो दुसरे समिति में क्षेत्र की लोक प्रिय विधायक भावना बोहरा को माना जा रहा है हाला के भावना बोहरा महामाया दुर्गा उत्सव समिति से तालुक रखती है या नहीं वह स्वयं घोषणा करें तभी साफ होगा पर नगर विकास समिति के अगुवा आनंद सिंह का मानें तो कहा जा सकता है विगत 7 वर्ष से पंडरिया नगर के आत्मानंद स्कूल मैदान में दशहरा महोत्सव का आयोजन में प्रथम स्थान में शामिल रहते हैं पर इस वर्ष इसीलिए नगर विकास समिति पंडरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नगरपालिका पंडरिया को आत्मानंद स्कूल मैदान में पुनः दशहरा आयोजन करने स्थान को आरक्षित करने ज्ञापन दिया गया तो जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन ने कह दिया आत्मानंद स्कूल मैदान पंडरिया में महामाया दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दशहरा आयोजन करने आरक्षित किया जा चुका है ।
इसलिए नगर विकास समिति को मना कर दिया गया है इसलिए नगर विकास समिति पंडरिया द्वारा क्षेत्र के विधायक भावना बोहरा को दोषी ठहराया जा रहा है और नगर के दशहरा पर्व को विवादित बनाने का आरोप लगाया जा रहा है साथ ही नगर विकास समिति द्वारा पंडरिया के गणमान्य नागरिकों का बैठक आयोजन कर निंदा प्रस्ताव लाया गया है और कहा जा रहा है दशहरा कही विवाद में ना फंस जायें इसलिए प्रशासन समय रहते इस पर लोकहीत में उत्सव मनाया जायें माहोल बनाने में पहल करने का प्रयास करें तो संभव है उत्सव उत्साह में बदलें!