कवर्धाछत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस का वार्षिक निरीक्षण हुआ सम्पन्न।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव श्री दीपक कुमार झा ने ली परेड की सलामी।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव श्री दीपक कुमार झा ने ली परेड की सलामी।

परेड का किया गया निरीक्षण बेहतर टर्नआउट वाले अधिकारी/जवानों को किया गया पुरस्कृत।

 दरबार लगाकर अधिकारी/जवानों की सुने समस्या, दिए आवश्यक सुझाव।

 

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनांदगाँव श्री दीपक कुमार झा दो दिवस कबीरधाम के दौरे पर हैं, जिनके द्वारा दिनांक-22.08.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम व बोडला पुलिस अनुविभागी अधिकारी कार्यालय/थाना बोडला का वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा आज दिनांक-23.08.2024 को प्रातः9:30 बजे रक्षित केंद्र में परेड की सलामी/ निरीक्षण एवं पुलिस के अधिकारी जवानों का दरबार लगाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा द्वारा वार्षिक निरीक्षण करने हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बोडला/थाना बोडला पहुंचने पर जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। जिसके पश्चात थाना परिसर/थाने के रिकार्ड रूम, शस्त्रागार, संधारित रजिस्टर, रोजनामचा, लंबित अपराध, लंबित शिकायत, गुम इंसान, लंबित मर्ग, लंबित समंस/वारंट, मालखाना आदि का अवलोकन कर थाने की साफ-सफाई, जवानों के वेशभूषा को देखा गया। साथ ही थाना भवन का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

श्री झा द्वारा लंबित मामलों को किसी भी स्थिति में जल्द से जल्द पूरा करने, थाना में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखने, थाना परिसर एवं रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने हेतु थाना प्रभारी को सख्त हिदायत भी दिया गया साथ ही समस्त अधिकारी/जवानों को नवीन आपराधिक कानून की जानकारी होना अति आवश्यक है, बताया गया तथा नवीन कानून की जानकारी सभी को रखना चाहिए कहा गया। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय कवर्धा पहुंचकर रिकॉर्ड शाखा, रीडर शाखा, डिसपेज, डी.सी.बी. शाखा, स्टोर शाखा, मुख्य लिपिक शाखा, स्टेनो शाखा, डी.सी.आर.बी. शाखा में जाकर उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव श्री दीपक कुमार झा द्वारा आज दिनांक – 23.08.2024 को प्रातः 9ः30 बजे न्यू पुलिस लाईन में निरीक्षण परेड का सलामी लिया गया। परेड में उपस्थित सभी जवानों के द्वारा सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह,व सेकेण्ड कमांडर उप. निरीक्षक अजयकांत तिवारी द्वारा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा द्वारा परेड में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों के टर्न आउट/परेड का निरीक्षण किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले अधिकारी जवानों को तत्काल पुरस्कृत भी किया गया। जिसके पश्चात जिले के सभी पुलिस के राजपत्रित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, उप. पुलिस अधीक्षक, एवं थाना प्रभारियों को परेड पर खड़े अधिकारी/जवानों के प्लाटून को दिशा बदल की कार्यवाही, तेज चाल से धीरे चाल की कार्यवाही, जांच शास्त्र की कार्यवाही, संदेश के साथ सैल्यूट की कार्यवाही, सलामी शस्त्र की कार्यवाही बारी-बारी से कराया गया एवं बेहतर कमांड करने वाले अधिकारियों को उचित इनाम भी दिया गया, जिसके पश्चात वाहन शाखा में वाहनों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा न्यु पुलिस लाईन में स्थित शस्त्रागार, स्टोर शाखा, रीडर शाखा, एम.टी. शाखा, मोहर्रिर कक्ष, का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस लाइन में स्थित सभागार में जिला पुलिस कबीरधाम के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का दरबार लगाया गया। दरबार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा अपने उद्बोधन में कहे की सभी शाखाओं का रखरखाव व कार्य सराहनीय है। परेड को उच्चस्तरीय बताकर परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं सेकंड कमांडर श्री अजयकांत तिवारी को ईनाम भी दिया गया, तथा थानों में उपस्थित पंजीयो के रखरखाव में आपत्ति व्यक्त किया गया।आमतौर पर वार्षिक निरीक्षण में अनेको प्रकार की कमीयां आमतौर पर देखी जाती है, वो कबीरधाम जिले में ना के बराबर है। कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में जो टीम बनाकर काम किया जा रहा है, उसकी सराहना किया गया। जिसके लिये पुलिस अधीक्षक व पुरे कबीरधाम पुलिस को बधाई का पात्र बताये, दरबार में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को सर्वप्रथम अपने शरीर को स्वस्थ व फीट रखने हेतु प्रतिदिन व्यायाम, योग या कोई भी खेल खेलने कहा गया, जिससे शरीर स्वस्थ व निरोग रह सके। निरोग शरीर ही स्वयं का साथ देता है। जो पुलिस विभाग के लिये आवष्यक है, नवीन कानून की जानकारी जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को होना चाहिए, तभी असामाजिक तत्वों पर उचित कार्यवाही कर प्रार्थी गणों को उचित न्याय दिलाया जा सकता है। दरबार में उपस्थित अधिकारी जवानों से समस्या पूछा गया। जिसमें किसी भी अधिकारी जवान के द्वारा कोई भी समस्या का होना नहीं बताया गया। जिसपर श्री झा द्वारा अत्यंत ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को कहा गया, कि यदि किसी प्रकार की समस्या ना हो तो पुलिस को और बेहतर बनाने के सुझाव दरबार में देना चाहिए, ताकि पुलिसिंग को और बेहतर बनाया जा सके, आपके पुलिस कप्तान द्वारा जानकारी दिया गया है, कि पुलिस परिवार के उन बच्चों के लिए जो केंद्रीय विद्यालय जा रहे हैं, उनके स्कूल जाने व स्कूल से वापस आने हेतु शासकीय वाहन उपलब्ध कराया गया है, पुलिस बैंक कबीरधाम जिले में संचालित है, जो कम ब्याज दर पर पुलिस के अधिकारी जवानों को लोन उपलब्ध करा रहे हैं, जवानों के द्वारा चाहे गये स्थानो पर आवेदन के आधार पर पोस्टिंग भी की जा रही है, स्वामी विवेकानंद अकैडमी के माध्यम से अनेको बेरोजगार छात्र-छात्राओं को रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, वनांचल क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्कूल संचालित कर शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, और लगातार अभी दो दिनों से मैं देख रहा हूँ, सभी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, आप सबसे यही कहना है कि आप सब और बेहतर कार्य करें, आपके बेहतर कार्य से ही पुलिस की छवि बनती है, लेकिन यदि कोई एक अधिकारी या जवान एक गलत काम में संलिपित हो तो उससे पूरे विभाग की छवि खराब होती है। इसीलिए हमें कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे पूरे विभाग का नाम खराब हो, थाने में कोई फरियादी आते हैं तो उनके शिकायत को बहुत ही सहज भाव से सुनना चाहिए और यदि उसके साथ कोई गलत घटना घटी है, तो उसका निराकरण उचित कार्यवाही कर करना चाहिए कहते हुए दरबार में उपस्थित पुलिस के सभी अधिकारी जवानों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

कबीरधाम पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, पुलिस अनुविभागी अधिकारी बोडला, श्री संजय तिवारी, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी उप. पुलिस अधीक्षक श्री सतीश धुर्वे, उप. पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, उप. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक सुश्री अमृता पैकरा एवं कबीरधाम पुलिस के अधिकारी जवान अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button