Uncategorized

मोतीराम चन्द्रवंशी बस्तर के भाजपा कार्यकर्ता के निर्मम हत्या के विरोध में पलारी में चक्का जाम किया।

बलौदाबाजार -: बलौदाबाजार जिला के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पलारी मंडल में 17फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष दिखाई दिया बलौदाबाजार जिला प्रभारी पंडरिया पुर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रहे मोतीराम चन्द्रवंशी ने बताया बस्तर में लगातार सुनियोजित तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं का निर्मम हत्या कराई जा रही है इसके पिछे भाजपाइयों में भय ब्याप्त कराना चाहते हैं और अगामी चुनाव में झुठ और फरेब से डुबे कांग्रेस अब कुट रचना कर भाजपाईयों की हत्या का साजिस रच कर डराना चाहते हैं।

मोतीराम चन्द्रवंशी ने दहाड़ा और हरकाया जितना भी जोर लगा ले कांग्रेस भाजपाई को डरा नहीं सकती एक -एक भाजपा कार्यकर्ता ये जितना सतायेगें उतना ही मजबुती के साथ इनकी दमन कारी निती का विरोध करने सड़क पर उतरेगी और बस्तर में इनकी झुठ से इस बार के चुनाव में पत्ता साफ होने वाले हैं जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है इसलिए ये भाजपाई को डराना चाहते हैं पर भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और पुरजोर तरीके से मुकाबला करने तैयार हैं और बस्तर के भाजपा कार्यकर्ता के विरोध में आज पलारी के नेशनल हाईवे पर बडी संख्या में मोतीराम चन्द्रवंशी के नेतृत्व में चक्का जाम किया।

Related Articles

Back to top button