
डबराभाठ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक घृतलहरे (सरपंच, कटगो) एवं गुरु घासीदास सतनाम कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्की केशकर के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के उपाध्यक्ष साहेब अहिरे एवं सचिव रामजी लहरे के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर मोतीराम कोशले, भाजपा बूथ अध्यक्ष कौशल मोहले, नीलकंठ अहिरे, लल्लू चेलक, जलेश कोशले, इंद्राकुमार केशकर, गोलचंद मोहले, जलेश्वर धुर्वे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के कप्तान दिलीप चेलक एवं उपकप्तान अभिषेक कोशले ने टीम का नेतृत्व किया। प्रतियोगिता में राहुल अहिरे, जय किशन मोहले, राकेश अहिरे, निर्जन, रोमन, दिलीप, बेदराम, संजू, सतीश, राकेश, नरेश मोहले, सागर, पंकज प्रीतम, किरण, अभिजीत, लोकनाथ, रूपचंद, मुकेश अहिरे सहित अन्य खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डबराभाठ आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन खेल भावना, सामाजिक एकता एवं युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।




