कवर्धाछत्तीसगढ़

दीपावली से पहले पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात।

दीपावली से पहले पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात।

पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत लौह पुरुष *सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में दिनांक 01/11/2023 से 4/4/2024 तक के गन्ना रिकव्हरी राशि के बकाया भुगतान* हेतु आज *7739 किसानों के खाते में दूसरी किश्त 40,64,0623 की राशि का भुगतान किया गया।* बाकी शेष राशि का भुगतान भी किसानों को जल्द ही हस्तांतरित की जाएगी।

पंडरिया विधायक भावना दीदी के लगातार प्रयासों से गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पूर्ण हुआ एवं रिकव्हरी की राशि का भी निरंतर भुगतान किया जा रहा है। जल्द ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गन्ना बोनस का भुगतान जारी करने जा रही है । दीपवाली त्यौहार के पूर्व किसानों को मिली इस बड़ी सौगात से यह उत्सव उनके लिए और भी उत्साह एवं उर्जा से परिपूर्ण होगा। गन्ना किसानों को मिली इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी एवं पंडरिया विधायक भावना दीदी का कोटि-कोटि आभार।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button