
अनावश्यक सिजेरियन बंद हों : डॉ. अशोक काले, पुणे
“सामान्य प्राकृतिक प्रसव जननी सुरक्षा के लिए आवश्यक”
रायपुर। धन्वंतरि जयंती के अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा इस वर्ष “जननी सुरक्षा : प्राकृतिक प्रसव” विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन जागृति मंडल सभागार में किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पुणे से आए डॉ. अशोक काले ने अनावश्यक सिजेरियन प्रसव पर चिंता जताते हुए प्राकृतिक प्रसव को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
डॉ. अशोक काले ने कहा कि एक या दो बार सिजेरियन ऑपरेशन होने के बाद भी कुछ परिस्थितियों में सामान्य प्रसव (वेजाइनल डिलीवरी) संभव हो सकता है। हालांकि, कई महिलाओं को पहले सिजेरियन के बाद यह भय रहता है कि भविष्य में हर प्रसव ऑपरेशन से ही होगा। इस डर के कारण कई महिलाएं दोबारा गर्भधारण करने से भी हिचकिचाती हैं। उन्होंने सिजेरियन प्रसव के संभावित दुष्प्रभावों तथा प्राकृतिक प्रसव के व्यावहारिक, तकनीकी और आयुर्वेदिक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात स्थानीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता सिरमौर, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. मीनाक्षी दुबे एवं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पल्लवी क्षीरसागर ने सामान्य एवं प्राकृतिक प्रसव से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू, छत्तीसगढ़ आयुष विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. पी.के. पात्रा, पूर्व सूचना आयुक्त मोहन पवार, डॉ. सुनील दास, डॉ. स्मृति देवांगन, डॉ. किरण मल्होत्रा, चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. नरेंद्र मिश्रा, डॉ. मीनपाल, डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. के.डी. मानिकपुरी, डॉ. लवकेश चंद्रवंशी, डॉ. दिनेश जैन सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा तेजराम साहू, भारत विकास परिषद के विनोद अग्रवाल, मुरली काबरा, ललित चंद्राकर, सजन मल्होत्रा, हरेंद्र पटेल, सतीश राजवाड़े, शरत चंद्रा, मनोज अग्रवाल, विवेक गानोदवाले, वीरेंद्र नामदेव, सौभाग्य दुबे, प्रीतम महानंद, पूजा बुंदेला, संगीता चौबे, पद्मा, नीलम सिंह एवं तूलिका पांडे सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।
संगोष्ठी की अध्यक्षता श्री रामजी रजवाड़े, संगठन मंत्री ‘सक्षम’ ने की। परिषद के संगठन मंत्री गिरधारी सागर ने विषय प्रवेश कराया। महासचिव डॉ. चंद्रेश सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि प्रांताध्यक्ष डॉ. मनोहर लहेजा ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धन्वंतरि वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। समापन वंदे मातरम् के साथ किया गया।







