Uncategorizedअपराधकवर्धाछत्तीसगढ़

पिपरिया में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ाया आरोपी, 356 ग्राम गांजा जब्त

बल्लूराम डांट काम

विजय धृतलहरे

दिनांक 18/11/2026

कबीरधाम। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना पिपरिया पुलिस ने ग्राम इंदौरी में गांजा बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 356 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम सहित कुल 18,050 रुपये की मशरूका जब्त की है।

घर के सामने गांजा बेचते पकड़ा गया आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को थाना पिपरिया पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम इंदौरी में रामभजन चंद्रवंशी के घर के सामने गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में रामभजन चंद्रवंशी (40 वर्ष), पिता स्व. नारायण चंद्रवंशी, निवासी ग्राम इंदौरी को गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 356 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 17,800 रुपये है, तथा बिक्री के 250 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 18,050 रुपये की मशरूका जब्त की।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 399/2026, धारा 20(बी)(ii)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश पर की गई।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी के नेतृत्व में थाना पिपरिया पुलिस टीम द्वारा की गई। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button