कवर्धा, 27 जुलाई 2022। जिले में पहली बार, बैगा समुदाय के लिए ग्राम तरेगांव(जंगल) में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से कमजोर, जनजाति समुदाय के महिला-पुरूष खिलाड़ी भाग लिए। बैगा जनजाति समुदाय के शालेय व्यस्क के लिए गुलेल, तीरंदाजी, मटका दौड़, ि़त्रटंगी दौड़, रस्सा कसी, बोरा दौड़, कबड्डी एवं अन्य परंपरागत खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सहायक आयुक्त (आदिम जाति कल्याण विभाग) कबीरधाम के मार्गदर्शन में विकासखण्ड बोड़ला अन्तर्गत तरेगांव(जं.) में सम्पन्न कराया गया। इसमें विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के शालेय प्रतियोगिता अन्तर्गत बालक-बालिकाओ के लिए तीन वर्ग 6 से 10 वर्ष, 10 से 14 वर्ष, एवं 14 से 18 वर्ष, तथा खुली प्रतियोगिता अन्तर्गत महिला एवं पुरूष के लिए तीरंदाजी, गुलेल, रस्साकशी, बोरा, मटका, त्रिटंगी दौड़ एवं कबड्डी आदि का आयोजन किया गया। इन खेलो में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं विशेष रूप से बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री इतवारी राम मछिया जी, बलिराम मछिया बैगा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री पुसुराम बैगा जी, बैगा समुदाय के जिलाध्यक्ष श्री तुलसीराम सुरखिया जी, श्री अंतुबैगा एवं बैगा समुदाय के वरिष्ठ बुर्जुगजन उपस्थित रहे।
Related Articles
राज्य के एकमात्र मात्स्यिकी महाविद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की तिथि में वृद्धि।
1 week ago
सहकारिता का चुनाव नहीं कर मनोनीत सुसाइटी अध्यक्ष बनाये जाने का भाजपा ने किया विरोध।
November 6, 2022
Check Also
Close