कवर्धाछत्तीसगढ़

प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने एक-पेड़ मॉं-के-नाम अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने एक-पेड़ मॉं-के-नाम अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया

कवर्धा, 09 जुलाई 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज एक-पेड़ मॉं-के-नाम अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया। उपमुख्यमंत्री सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्काऊट गाईड के सदस्य, हरितिमा गु्रप के सदस्य सहित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर कवर्धा वन मंडल में एक-पेड़-माँ-के-नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निःशुल्क पौधा वितरण के लिए स्ट्राईक फोर्स वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक-पेड़ मॉं-के-नाम प्रारंभ किया गया है। जो मूलतः वृक्षारोपण अभियान है। इस अभियान के तहत् देश में सितंबर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च, 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इसके लिए उमतपसपमिण्दपबण्पद नामक वेबपोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें अभियान संबंधी जानकारी की नियमित प्रविष्टि की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि कि निःशुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वार क्यू.आर. कोड जारी किए गए है। जिससे स्कैन करके पौधा प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 03 सम्पर्क नंबर भी जारी किया है। जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक पौधा के लिए मांग किया जाएगा तथा शनिवार एवं रविवार को पौधा वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, जनपद उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री दिनेश चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी श्री शशिकुमार सिंह सहित स्काऊट गाईड, हरितिमा गु्रप के सदस्य, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button