कवर्धा, 14 मार्च 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मृतक स्व. साधराम यादव के परिवार से सौजन्य भेंट मुलाकात की। उन्होंने मृतक स्व. साधराम यादव की पत्नी श्रीमती प्रमिला यादव को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर पुत्र श्री जलेश्वर यादव, भाई श्री सिद्धराम यादव, गांव के बुजुर्ग श्री कजेलाल यादव, श्री परस साहू, श्री पंचराम पटेल, श्री अघ्हन यादव, श्री गोलू यादव, श्री भागवत गंधर्व, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रवि राजपुत, श्री ईश्वरी साहू, श्री श्रीकांत उपाध्याय, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव उपस्थित थे।