कवर्धाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने — विकास कुर्रे

आज कि इस बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा कि गई-

दिनांक 04/07/2023 से 09/07/2023 तक अनिश्चितकालीन आंदोलन को सफलतापूर्वक किया गया, 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ….. के साथ प्रकोष्ठ संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ के बैनर तले समस्त जीवन दीप कर्मचारीयो कि मांग जैसे नियमितीकरण स्थाईकरण 62 वर्ष ज्वाब सिक्युरिटी एवं सबसे पहले वेतन विसंगति को 100% पुरा करवाने का भरोसा दिलाया है

 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ से आज नये जिले और नवनियुक्त कार्यकारणी सदस्यो का विस्तार किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास कुर्रे जी कम्प्यूटर आपरेटर जिला कबीरधाम को बनाया गया, जिला जशपुर से कु. रजनी महिला प्रकोष्ठ से तथा श्री बसंत जी को जिला अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती स्नेहा गुप्ता को जिला संयोजक पद पर नियुक्त किया गया,

 

जिला कोरिया बैकुंठपुर एवं महेंद्रगढ़ चिरमिरी से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविन्द वर्मा जी के निर्देश पर कु. पुष्पा को महिला प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया,इसी प्रकार पुर्व में नये जिले जैसे मानपुर मोहला चौकी से श्री पुजारी लाल साहू, खैरागढ़ छुईखदान गड़ई, श्री सुभाष कोषरे, राजनांदगांव श्री तेजराम नेताम जी को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया, जिसके लिए समस्त जीवन दीप कर्मचारी परिवार कि तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

*आज के इस बैठक कि अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री ओ पी शर्मा महोदय जी, प्रांत अध्यक्ष श्री आलोक मिश्रा महोदय जी, संभाग दुर्ग अध्यक्ष श्री अजय नायक महोदय जी, प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, जिला कबीरधाम से श्री गोपाल खरसोल जी सह प्रांत अध्यक्ष, प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री इंद्र कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नेहरू लाल जंघेल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविन्द वर्मा जी, प्रदेश सचिव श्री विरेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश महासचिव श्री घनश्याम तिवारी, श्री नारायण कंडरा, श्री शम्भू सतनामी, संभाग बस्तर अध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार एवं साथी, संभाग दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्राकर, संभाग रायपुर अध्यक्ष सुश्री बिंदेश्वरी वर्मा, संभाग रायपुर प्रभारी एवं जिला महासमुंद महिला प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष श्रीमती कामिनी चंद्राकर, संभाग बिलासपुर, श्री सीताराम पटेल जी के प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष श्री उमेश ध्रुव बलौदा बाजार, जिला अध्यक्ष कामिन यादव, बालोद, जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता देवांगन बेमेतरा , जिला उपाध्यक्ष बेमेतरा श्री नवल किशोर, जिला रायपुर अध्यक्ष श्री अभिज्ञान अवस्थी, जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष विनोद कुम्भकार के प्रतिनिधि श्री मनोज एवं शक्ति जिला से आये साथी, एवं अन्य साथीयो कि उपस्थिति रही, जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ आप सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त करता है।

Related Articles

Back to top button