अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नौकरी का झांसा देकर मुस्लिम युवती को मुंबई ले जाने वाले कबूतरबाज गिरफ्तार, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की पहल से मानव तस्करी का मामला उजागर

बल्लूराम डॉट कॉम

संपादक विजय धृतलहरे

पुलिस की टालमटोल के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना गोस्वामी ने महिला आयोग अध्यक्ष से लगाई गुहार, मुंबई पहुंची पुलिस टीम ने युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया

दुर्ग-17/11/2026-थाना रानीतराई क्षेत्र अंतर्गत नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक मुस्लिम युवती को कथित तौर पर जालसाजी के माध्यम से मुंबई ले जाने और अनजान स्थान पर रखने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में त्वरित पहल और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सक्रियता से पीड़ित युवती को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया ह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी पीड़ित परिवार ने कांकेर की सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना गोस्वामी से संपर्क कर अपनी आपबीती बताई। परिजनों ने बताया कि उनकी युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुंबई ले जाया गया है, जहां उसे किसी अनजान स्थान पर रखा गया है। युवती के पास मोबाइल फोन होने के कारण उसने अपने परिवार से संपर्क कर खुद के साथ धोखाधड़ी होने और मानव तस्करी के जाल में फंसने की आशंका जताई।

परिजनों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना गोस्वामी ने संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बचाने का आग्रह किया। लेकिन पुलिस की ओर से 24 घंटे बाद कार्रवाई करने की बात कहे जाने पर अर्चना गोस्वामी संतुष्ट नहीं हुईं।

इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और पीड़ित युवती को तत्काल बचाने के लिए मदद मांगी।

महिला आयोग अध्यक्ष की पहल पर मुंबई पहुंची पुलिस टीम

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर पुलिस टीम मुंबई रवाना की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया तथा मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग लाने में सफलता हासिल की।

इस पूरे घटनाक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना गोस्वामी की तत्परता और महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की सक्रिय पहल महत्वपूर्ण साबित हुई। समय रहते हस्तक्षेप नहीं होता तो युवती के साथ कोई गंभीर अनहोनी भी हो सकती थी।

यह घटना एक बार फिर नौकरी का लालच देकर युवतियों को दूसरे राज्यों में ले जाने वाले मानव तस्करी के गिरोहों से सतर्क रहने की आवश्यकता को उजागर करती है।

Related Articles

Back to top button