कवर्धाछत्तीसगढ़

जिला प्रेस क्लब कवर्धा में अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने फहराया झंडा।

जिला प्रेस क्लब कवर्धा में अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने फहराया झंडा।

कवर्धा -: जिला प्रेस क्लब कवर्धा में आज हर्षोल्लास के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया! जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए,अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने झंडा रोहण किया तत्पश्चात पत्रकारों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष वर्मा ने कहा पत्रकारों के ऊपर लगातार समस्या बढ़ रही है आये दिन समाचार कवरेज के दौरान हमारे विभिन्न साथियों को अनेक कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है पहले भी हमारे जिला में समाचार कवरेज के दौरान जान गंवानी पड़ी है अनेक साथियों को फर्जी मामलों का सामना करना पड़ा है।

जिला प्रेस क्लब हर मामलों को बड़ी सफलता के साथ मुकाबला किया है और अपने पिडित पत्रकार साथियों को सहायता दिलाने में सहायक बना है साथ ही पत्रकारों को विभिन्न समस्या का सामना वर्तमान समय में भी हो रहा है और सबसे बड़ा समस्या अपने ही साथियों में एक दूसरे के प्रति छोटा बड़ा का भाव पैदा कर आपस में टकराहट पैदा कुछ अवांछित द्वारा भृम पैदा किया जाता है जिससे पत्रकार एकता में बाधा उत्पन्न होती है इस बात को पत्रकार दरकिनार कर अपने सभी पत्रकार साथी के हितों को ध्यान रख कर एक रहने पर जोर देना चाहिए तभी पत्रकारों अपने साथ होने वालें समस्या से निजात पा सकता है सभी पत्रकारों को संगठित रहते हुए अपने कार्यों को पूरा करना चाहिए इसी के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कर स्वल्प आहार प्रदान किया इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डी एन योगी सचिव विजय धृतलहरे अशोक मानिकपुरी देवेंद्र चन्द्रवंशी,रसीद कुरैशी ,श्याम टंडन, रामावतार साहू ,जल्लूसाहू पदम जायसवाल ,धनीराम पुरषोत्मदास मानिकपुरी ,अनवर खान आयुश वर्मा,चुनवा खान, के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button