कवर्धाछत्तीसगढ़

कारखाना प्रबंधन का हिटलर साही फरमान- सात वर्षों से कार्यरत मजदूरों को निकाला जोरदार प्रदर्शन कारखाना घेराव 

मुसलाधार बारिश गरजते बादल के बावजूद डेट रहे मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता पंडरिया शक्कर कारखाना का किया जंगी घेराव

मुसलाधार बारिश गरजते बादल के बावजूद डेट रहे मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता पंडरिया शक्कर कारखाना का किया जंगी घेराव

मजदूरों के रोजी रोटी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ: होरीराम साहू

कारखाना को अपनी वफौती समझ रहे अधिकारी और सत्ताधारी किसान और श्रमिकों को कर रहे बर्बाद : आनंद सिंह

खाद घोटाला – किसानो को नहीं मिला भुगतान अब श्रमिकों के पेट में मारी जा रही लात भाजपा नेता की हमारे कारखाने को निजी हाथों में सौपने की तयारी – आनंद सिंह 

 

कवर्धा। जिले के पंडरिया विधानसभा में संचालित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में कार्यरत अंचल के किसान परिवारों के करीब 90 श्रमिकों को बेवजह काम से निकाले जाने के बाद अब जिला कांग्रेस कमेटी ने इन मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के साथ पंडरिया शक्कर कारखाना के पास धरना प्रदर्शन कर कारखाना का घेराव किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।बताया जाता है कि बरसते पानी और गरजते बादल में शुक्रवार की देरशाम तक चले इस घेराव किया जहाँ इन मजदूरों की हक़ को लेकर सभी ने एक सुर में उनकी रोज़ी रोटी वापस दिलाने की बात कही आंदोलन बहुत वृहद था पुलिस प्रशासन और कारख़ाना प्रबंधन ने बड़े बड़े बेरीगेट काटे तार लगाकर आंदोलनकर्ता मजदूरों को रोकना चाह पर इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आनंद सिंह के सूझ बूझ के सामने ये बेरिकेट टिक नहीं पाया और मजदूरों के साथ सभी कांग्रेस नेता कारखाने के अंदर घुस गए और देर शाम तक खूब नारे बाजी के बाद कारखाना प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और आश्वासन दिया जिसके बाद श्रमिकों से चर्चा कर कांग्रेस ने घेराव तो समाप्त कर दिया लेकिन श्रमिकों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। इस धरना प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गन्ना किसानो के इस शक्कर कारखाना को, कारखाना प्रबंधन और सत्ताधारियों ने अपनी निजी सम्पत्ति बना लिया गया है। स्थिति ये है कि कारखाना में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार व मनमानी के चलते अब कारखाना गर्त में जा रहा है। वही कवर्धा शहर काग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह :- ने कहा की गन्ना उत्पादक किसानों को फसल बेंचने के महिनो बाद भी भुगतनान नहीं मिल पा रहा है, अमानक व नकली खाद बेंचकर गन्ना किसानो को ठगा जा रहा है, और अब कारखाना प्रबंधन सत्ताधारियों के इशारे पर कारखाना में कार्यरत किसान परिवारों के मजदूरों को काम से निकालकर उनकी रोजी रोटी छीन रहा है। वहीं कांग्रेस के युवा नेता एवं जनसेवक आनंद सिंह ने कहा कि कारखाना प्रशासन किसानो और उनके परिवारों के साथ लगातार अन्याय कर रहा है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान कारखाना के शेयरधारी हैं इस लिहाज से वे कारखाना के मालिक हैं। लेकिन कारखाना प्रबंधन के अधिकारियों और सत्ता से जुड़े कुछ लोगों ने किसानो के शक्कर कारखाना को अपनी वफौती समझ लिया है। यही वजह है कि कारखाना प्रबंधन ने एक फरमान जारी कर कारखाना में वर्षो से कार्यरत किसान परिवारों के 90 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया। हद तो ये है कि इन कर्मचारियों को निकालने का कारण जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों की संख्या बताई जा रही है और तो दूसरी तरफ कारखाना प्रबंधन इन निकाले गए किसान परिवार के कर्मचारियों के स्थान पर अपने चहेते और सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को अंदर खाने कारखाना में रखने का कार्य कर रहा है। कांग्रेस के युवा नेता तथा जनसेवक आनंद सिंह ने कहा कि कारखाना प्रबंधन द्वारा मजदूरों पर किया जा रहा यह अन्याय और अत्याचार कांग्रेस कभी बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि आज कारखाना से निकाले गए मजदूरों की रोजी-रोटी की लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके हक व अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई को जिला स्तर से राज्य स्तर तक लड़ेगे। उन्होने बताया कि जब तक मजदूरों को उनकी रोजी रोटी वापस नहीं मिलती हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस से जिलाध्यक्ष होरी साहू, विधायक प्रत्याशी नीलकंठ नीलू चंद्रवंशी,कवर्धा शहर अध्यक्ष अशोक सिंह,संगठन प्रभारी गोपाल चंद्रवंशी,पंडरिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल,गुरूदत शर्मा , जनसेवक आनंद सिंह,किसान नेता लक्ष्मण चंद्रवंशी,वाल्मीकि वर्मा युवा कांग्रेस,अश्वनी वर्मा,किसान नेता रवि चंद्रवंशी,शिव गायकवाड़,खोवा राम भास्कर,राजकिरण ठाकुर(पार्षद)दिलीप चंद्रवंशी (पार्षद), राजेश चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी,प्रवीण वर्मा,सरवन साहू, गनी साहू,संजय धुर्वे,अंगत पटेल,दिनेश चंद्रवंशी,कन्हैया रजक,टेकलाल यादव,अजय बंजारे, कन्हैया रजक,प्रशांत खांडे,राजाराम ठाकुर,आरिफ ख़ान,प्रदीप यादव, प्रिंस सिंह,नीरज सलूजा,त्रिलोकचंद्र निर्मलकर,ईश्वरमरावी,ललित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

*धरना प्रदर्शन अब भी जारी*

*आस्वाशन पूरा नहीं हुआ तो होगा अनिश्चित कालीन जंगी घेराव कारखाना बंद आंदोलन :- श्रमिक संघ व जिला कांग्रेस*

 

जानकारी के मुताबिक पंडरिया शक्कर कारखाना के घेराव के बाद गुरूवार की देरशाम कारखाना प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मांग पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल घेराव स्थगित कर दिया है लेकिन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। देखने वाली बात होगी कि कारखाना प्रबंधन व प्रशासन इस पर आगे क्या निर्णय लेता है जबकि आंदोलनकर्ताओं का साफ़ कहना है की अगर उन्हें धोखा दिया गया तो कारखाना बंद और अनिश्चित कालीन जंगी घेराव होगा जो बहुत बड़े रूप में किया जाएगा जिसकी जवाबदेही सासन- प्रशासन व कारख़ाना प्रबंधन की होगी ।

—————

Related Articles

Back to top button