छत्तीसगढ़रायपुर

भारतमाला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच हो – गोपाल साहू।

भारतमाला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच हो - गोपाल साहू।

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने भारतमाला परियोजना में हुई गड़बड़ी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतमाला परियोजना में बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई है। और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उनका कहना है कि अधिसूचना जारी होने के बाद रकबे का टुकड़ा किया गया। जमीन एक बार अधिग्रहित की गई थी उसे दोबारा भूअर्जन किया गया, जिसे मुआवजा मिलना था उसे ना देकर दूसरे को मुआवजा दिया गया। जमीन के 13 मूल खाताधारकों के खसरे को 54 टुकड़ों में बांटा गया। एक गांव में एक मूल खसरे को 4 टुकड़े किए गए, तीसरे गांव में चार मूल खसरे को 33 टुकड़े किए गए। वहीं रायपुर के अभनपुर तहसील के चार गांवों के मुआवजा गड़बड़ी की गई।ट्रस्ट को मुआवजा ना देकर निजी व्यक्ति को मुआवजा दिया गया। और जिसमें लगभग 43 करोड़ 19 लाख का आर्थिक नुकसान केंद्र सरकार को हुआ। मामले में अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है जो नाकाफी है। निश्चित ही इस परियोजना में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो कई भ्रष्टाचार के कई मामलों में भाजपा कहती थी कि हमारी सरकार आने पर हम जांच कराएंगे और वही आज भाजपा की सरकार है तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस सवाल उठाने पर बचती हुई नजर आ रही है। निश्चित ही यह दोनों पार्टियों की मिली भगत है और दोनों पार्टियों ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जांच कराने से घबराती हैं। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि भारतमाला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई से करानी चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button