कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरिया

प्राथमिक शाला रहमान कापा में निपुण भारत अभियान अंतर्गत हुआ विविध आयोजन

पंडरिया – बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में 25 सितंबर 2023 को निपुण भारत अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मासिक बैठक कर किया गया। जिसमें विभिन्न बिंदुओं जैसे बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं स्वच्छता, शाला सुरक्षा, किचन गार्डन साथ-साथ विद्यालय में हुए मरम्मत कार्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। संस्था प्रमुख श्री लक्ष्मण बांधेकर ने बताया कि किस प्रकार बेहतर वातावरण देकर हम बच्चों को घर पर ही स्कूल के लिए तैयार कर सकते हैं,

इस उद्देश्य से बालबाड़ी तथा प्राथमिक शाला में अध्ययनरत सभी बच्चों को मूलभूत भाषाई कौशल एवं संख्या ज्ञान की जानकारी और माताएं घरेलू कार्य करते हुए किस प्रकार अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखकर उन्हें रूचि पूर्ण खेल-खेल में विभिन्न विषयों की जानकारी दे सकते हैं इस हेतु विद्यालय में शैक्षिक गतिविधि के लिए गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बौद्धिक विकास हेतु जोड़ी मिलान करना, रंग पहचान, वर्गीकरण, क्रम से जमाने की गतिविधि। गणित के कौशल विकास हेतु आकार पहचान, गिनती, अंक पहचान, जोड़-घटाव की गतिविधियां कराई गई।

निपुण भारत का उद्देश्य ही है बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास किया जाए। बिरकोना संकुल समन्वयक श्री हमीद उल्ला खान ने निपुण भारत अभियान की शपथ शिक्षक, पालक एवं बच्चों को दिलाई। श्री महेश्वर साहू प्रथम संस्था द्वारा मोहल्ला क्लास की जानकारी तथा गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी में सहयोग प्रदान की गई।

उक्त कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष श्री भुवन मरावी, रामस्वरूप यादव, संतोषी यादव, अनुसुइया धुर्वे, अंतराम यादव के साथ रसोईया, पालक, माताओं एवं बच्चों ने भागीदारी सुनिश्चित किए। अंत में शिक्षक बांधेकर ने बताया कि शिक्षक, पालक और विद्यार्थियों का यह मेल आने वाले समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles

Back to top button
× How can I help you?