कवर्धाछत्तीसगढ़वीडियो न्यूज

पुतला दहन। भाजपा किसान मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष * श्यामबिहारी जायसवाल * के आह्वान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष कबीरधाम, * अनिल ठाकुर,* के निर्देशानुसार, एवम् भाजपा किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष *भुवनेश्वर चंद्राकर ,* के नेतृत्व मे..

 

भाजपा किसान मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष * श्यामबिहारी जायसवाल * के आह्वान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष कबीरधाम, * अनिल ठाकुर,* के निर्देशानुसार, एवम् भाजपा किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष *भुवनेश्वर चंद्राकर ,* के नेतृत्व मे..

धान के बोनस में 30 से 40 प्रतिशत कटौती करना किसानों के साथ अन्याय!

 

कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त का भुगतान में 30 से 40% राशि की कटौती की गई है, जो कि किसानों के साथ अन्याय हैं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला गया है जिससे प्रदेश के किसान आक्रोशित है प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा आज सभी जिला मुख्यालयों एवं विकास खंड स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन के आह्वान पर आज किसान मोर्चा शहर मण्डल द्वारा वीर स्तम्भ चौक कवर्धा में पुतला दहन किया गया!

 

भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी धान खरीदी के चौथी क़िस्त की राशि मे कटौती किये जाने पर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है कि धान बोनस की चौथी किस्त में 30 से 40 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है. किसानों को चौथी किस्त में जो राशि मिली है वह तीसरी किस्त की राशि से 30 से 40 प्रतिशत कम है. उन्होंने इसे राज्य सरकार की वादाखिलाफी बताते हुए इस कटौती को किसानों के साथ अन्याय करार दिया है!

पुतला दहन में भाजपा शहर मण्डल महांमत्री पीयूष टाटिया,किसान मोर्चा जिला मंत्री कृष्णा देवांगन,जिला मीडिया प्रभारी गीतेश नारायण,मण्डल अध्यक्ष संजय मिश्रा,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पवन पटेल,मण्डल महामंत्री शम्भू देवांगन,अनिल साहू उपाध्यक्ष पंचराम साहू,दुर्गेश अवस्थी कमलेश दिवेदी, खेम राज साहू,
बिहारी धुर्वे,मुकेश सेन,चीकू सिन्हा जी प्रमुख रूप से सामिल थे।

Related Articles

Back to top button
× How can I help you?