कवर्धाखेल

ग्राम पंचायत राजपुर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस 

 

कवर्धा 29 अगस्त 2022। नेहरु युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में कार्य कर रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने चारों विकासखण्डों में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। नेहरु युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 100 मीटर दौड़ ,गोला फेंक, रस्सा कस्सी, बोरा दौड़, 200मीटर दौड़, कराया गया। जिसमे 100 मीटर दौड़ में विजय सिन्हा ने प्रथम स्थान, विनोद रजक ने द्वितीय स्थान, और दिनेश साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रेमराज खुशरो ने प्रथम स्थान, विजय सिन्हा ने द्वितीय स्थान, विनोद रजक ने तृतीय स्थान और रस्सा कस्सी में राजपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बोरा दौड़ में ओमप्रकाश सिन्हा ने प्रथम स्थान, प्रदीप सिन्हा ने द्वितीय स्थान, शिवम राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200मीटर दौड़ में विजय सिन्हा ने प्रथम स्थान, रोहित साहू ने द्वितीय स्थान, दिनेश कुमार साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रचार्य श्री डाकोर और विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहन, ललिता और श्री शिद्धिकी और लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चोकसिंह राजपूत उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button